रायपुर

बैजनाथपारा में जोन कमिश्नर को घेरा
09-Dec-2024 6:44 PM
बैजनाथपारा में जोन कमिश्नर को घेरा

उपायुक्त ने लालपुर इलाके में देखी गंदगी साफ करने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 दिसंबर। अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए बैजनाथपारा गए जोन 4 कमिश्नर से बिल्डिंग मालिक के गुर्गों ने बदसलूकी की। यह बिल्डिंग बिना निगम की अनुमति 3 मंजिला बनाई जा रही।  जोन कमिश्नर को धमकाने का वीडियो भी आया है नगर निगम ने पूर्व में अवैध निर्माण बंद कराया था। और दबंगई दिखाकर दोबारा  अवैध निर्माण शुरु किया था।

नगर निगम की टीम ने पहले ही इस व्यक्ति को नोटिस जारी कर काम रोकने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद उसने सेकंड फ्लोर पर सेंटरिंग का काम जारी रखा।

सोमवार को जब नगर निगम की टीम सामान जब्त करने के लिए मौके पर पहुंची, तो वहां पर कुछ लोगों ने बदसलूकी की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान नक्शे के विपरीत और मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं हो रहा था, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट