रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने एक वर्ष के दौरान क्षेत्र के 20 वार्डों में 139 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। इनमें गुढिय़ारी कालेज भवन, स्कूल अपग्रेडेशन और फ्लाईओवर निर्माण भी शामिल हैं। तकरीबन हर वार्ड में प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक सरकारी स्कूल, सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी भवन निर्माण भी है। इलाके के एक लाख लोगों के लिए रेलवे स्टेशन से रामनगर तक नई फोरलेन रोड की सुविधा मिलने जा रही है ?
अगले साल के लिए ये योजनाएं: वीर सावरकर नगर में 70.5 करोड़ से हीरापुर में फ्लाईओवर, जरवाय में ओवरपास। नेताजी बाजारी वार्ड में पौने 4 करोड़ से गुढिय़ारी चौक से रामनगर तक डामरीकरण, सडक़ें और भवन। वीर शिवाजी वार्ड में 1 करोड़ 39 लाख से आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, सडक़ें। भामाशाह वार्ड में 27 करोड़ 32 लाख रुपए: शुक्रवारी बाजार से प्लेटफार्म 8 तक 26 करोड़ से फोरलेन रोड, अन्य। तात्यापारा वार्ड में 50 लाख रुपए: इनमें प्राइमरी स्कूल मरम्मत, मंच निर्माण, ड्रेन कवर, सीसी रोड।