रायपुर

राहगीर पर पिस्टल से हमला करने वाले को दो साल बाद कैद
09-Dec-2024 2:26 PM
राहगीर पर पिस्टल से हमला करने वाले को दो साल बाद कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसम्बर।
अभनपुर थाना क्षेत्र में दो साल पहले राहगीर पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने वाले विकम आदित्य सिंहदेव निवासी जय पटना कालाहाण्डी उडीसा निवासी को चतुर्थदश अपर न्यायाधीश विभा पाण्डेय ने तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। अभियुक्त आदित्य सिंहदेव ने 10 अगस्त 2022 को करीब 1:00 बजे ग्राम-हसदा नंबर 2 एवं मानिकचौरी के के पास रास्ते में निखिल साहू की हत्या कारित करने के नीयत से पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला किया था। 

अभियोजन पक्ष का मामला इस  प्रकार है कि निखिल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10अगस्त 2022 की रात 1 बजे वह अपने मोहल्ले के धनराज साहू एवं रूपेश को लेकर अपनी बाइक से ग्राम पटेवा राखी छोडऩे गया था। तभी कलामकोठी नवापारा के पास नवापारा तरफ से एक काले रंग की चारपहिया थार तेज रफ्तार से ओव्हरटेक किया जिससे धनराज साहू तथा रूपेश साहू नीचे गिर गए। वे अपनी गाड़ी से थार का पीछा करने लगे। ग्राम हसदा नंबर 2 के आगे एवं मानिकचौरी के बीच  गाड़ी ओ.डी. 08 टी 8888 को रोकने के लिए कहा तभी थार में बैठे विक्रम आदित्य ने जान से मारने की नियत से अपने ास रखे पिस्तौल निकाल कर रोहित साहू पर फायर कर वहां से फरार हो गया। घायल का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। अभनपुर पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ 307 एवं धारा 30 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां अभियुक्त विकम आदित्य सिंहदेव के द्वारा पिस्टल जैसे घातक हथियार से निखिल साहू को गोली मारकर उसे क्षति पहुंचाने के अपराध में है। कोर्ट ने परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त विकम आदित्य सिंहदेव को धारा 308 भारतीय दण्ड संहिता के अपराध में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। 

अर्थदण्ड की राशि अदा न किए जाने पर अभियुक्त को 1 माह का सश्रम कारावास एवं धारा 30 आयुध अधिनियम के अपराध में 6 माह के कारावास एवं 2000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। 
 


अन्य पोस्ट