रायपुर

बहनों पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
09-Dec-2024 2:23 PM
बहनों पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

बहन के साथ छेड़छाड़ करने से मना करना भाई को महंगा पड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर।
घरेलू विवाद पर युवक ने अपनी बहनों पर चाकू से हमला किया। इसी विवाद के चलते  युवतियां  अपनी मां के साथ धमतरी से  यहां आकर  तेलीबांधा के मौलीपारा (सतनामी मोहल्ले) में रह रहीं थीं। उनका भाई प्रशांत बेर (24) कल धमतरी से यहां आकर विवाद करने लगे और चाकू से हमला कर दिया। मां, बहनों को जबरन मूल घर धमतरी नहीं जाने पर  विवाद कर रहा था। बहन मां की रिपोर्ट पर  तेलीबांधा पुलिस ने युवक को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बहन के साथ छेड़छाड़ करने से मना करने वाले भाई और बेटे के घर पर न होने की बात कहने वाली मां के साथ युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
रविवार रात करीब 8 बजे जल विहार कॉलोनी निवासी गीता कुमार के घर कुछ लडक़े पहुंचे। इनमें से दो के नाम बोगो, बडीन बताए गए हैं। दोनों ने गीता कुमार से उनके बेटे को पूछा। श्रीमती कुमार ने यहां न रहने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने महिला के साथ गाली गलौज, मारपीट कर चोट पहुंचाकर फरार हो गए। रात गीता कुमार की रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उधर अभनपुर के गिरोला निवासी रूपेंद्र डहरिया व तीन युवकों ने मनीष डहरिया (21)के साथ रविवार शाम मारपीट की। इन युवकों ने मनीष की बहन से छेड़छाड़ की थी। और मनीष ने मना किया था।  रूपेंद्र साथियों के साथ मनीष से हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। मनीष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर टिकरापारा के ताज नगर में कल रात बच्चे के लिए खिलौना नहीं खरीदने की बात पर सनावल खान ने सागर निषाद से विवाद, गाली गलौज, मारपीट कर हाथ के अंगूठा के पास काट खाया है। खरोरा के पंचदेवरी में शाम पुरानी रंजिश पर युवक भोला निषाद ने भागीरथी निषाद (34) से गाली गलौज मारपीट की। कल देर रात आरंग के लक्ष्मी अस्पताल के पास केशव वर्मा ने शशिकला यादव के बेटे के साथ गाली गलौज कर कांच से शीशी मारकर चोट पहुंचाया। मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।


अन्य पोस्ट