रायपुर

पांच मिनट में सैलरी ...
09-Dec-2024 2:22 PM
पांच मिनट में सैलरी ...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसम्बर।
शहर में सायबर ठग अपना टे्रंड बदलकर लोगों को अपने झांसे ले लेते हैं। घर बैठे काम करने और मुफ्त में लॉटरी लगने का प्रलोभन देकर सायबर ठग वॉट्सअप और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हंै। ऐसे में मोबाइल धारक ठगों के लोक लुभावने जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही सोमवार को राजधानी के एक शख्स के साथ हुआ। उसके वॉट्सअप नम्बर पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम पल्लवी झा बताया और ऑनलाइन जॉब ऑफर भेज रोजाना 2 से 8 हजार रूपए कमाने का झांसा में लिया। लेकिन व्यक्ति ने लालच में ना आकर अज्ञात नम्बर से आए लिंक को नही क्लिक किया न ही कोई मैसेज शेयर किया। सायबर ठग होने के शक में उसने अपना वॉट्सअप का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। 

ठग ने अलग-अलग मैसेज कर लिंक भेज कहा कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। इस चैट के बाहर कोई भी व्यक्ति, न ही उन्हें पढ़ या सुन सकता है। अधिक जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें मेरा नाम सुश्री पल्लवी झा है, जो आईएचसीएल से आपसे जुड़ी हैं। हमारे पास यहाँ आपके लिए घर बैठे काम है। जिसके लिए आपकों 203 रूपए का भुगतान करें रजिस्ट्रेशन करना होगा। और आप प्रति दिन 2000-8000 रूपए कमा सकते हैं। और गुजरात के किसी होटल का लिंक https://maps.app.goo.gl/pk/NKEXBgayz:RC भेजा। और कहा कि लिंक को ओपन कर  पांच स्टार दे कर स्क्रीन शॉट भेजने को कहा गया। जिसके बाद 5 मिनट में सेलरी मिलने की बात कही। 

 


अन्य पोस्ट