रायपुर

पुलिस प्रशासन ने हनुमान चालीसा पाठ की अनुमति नहीं दी
08-Dec-2024 6:52 PM
पुलिस प्रशासन ने हनुमान चालीसा पाठ की अनुमति नहीं दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। प्रशासन और  पुलिस ने बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक को वीआईपी रोड राममंदिर (रायपुर) में हनुमान चालीस पाठ की अनुमति नहीं दी।  पुलिस ने वहां पहुंचे सभी शिक्षकों को अनुमति न होने की बात कहकर रवाना कर दिया। से शिक्षक रविवार को   दोपहर 1:30-2:00 बजे लगभग 250-300 बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक  अपनी सेवा सुरक्षा,रोजगार हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे। इन शिक्षकों  ने बताया कि अनुमति न होने की बात कहकर हमें हटाया गया।


अन्य पोस्ट