रायपुर

नवा रायपुर प्रीमियर लीग 23 से, एंट्री 18 तक
08-Dec-2024 6:50 PM
नवा रायपुर प्रीमियर लीग 23 से, एंट्री 18 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। संचालनालयीन राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ संयुक्त रूप नवा रायपुर प्रीमियर लीग-24 शुरू हो रहा है। इसमें भाग लेने खिलाड़ी और टीमें 18 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। इस वर्ष ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा होगी। इसका शुभारंभ 23 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप करेंगे।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने  बताया कि एनपीएल शुरू 2016 में किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य  विभागाध्यक्ष, मंत्रालय एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को एक मंच देकर उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सहभागी बनना।पंजीयन के लिए एन पी एल के वेब साइट ठ्ठश्चद्यष्द्द.ष्शद्व के माध्यम से लॉगिन कर पंजीयन और प्रवेश शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन कर सकते है।इस वर्ष लगभग 80 टीम शामिल होने की संभावना है।

लीग के सह संयोजक जय कुमार साहू व संतोष वर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता में भी शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। क्रिकेट प्रतियोगिता राखी में नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में 23 दिसंबर से होगी।


अन्य पोस्ट