रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। जिला संगठन चुनाव के लिए शनिवार को विस्तृत कार्यशाला एकात्म परिसर में हुई। तमाम वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव की प्रक्रिया बताई । शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल अपने जिले के कार्यों का वृत्त रखा। बताया कि रायपुर शहर जिला ने रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए। साथ ही सक्रिय सदस्य भी गत सदस्यता से अधिक 3600 से अधिक है। प्रत्येक मंडल से 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं । अध्यक्ष ने बताया कि रायपुर में मंडलों की संख्या बढक़र 16 की जगह 20 मंडल होंगे । 4 नए मंडलों में मां बंजारी, मोवा, टाटीबंध और भाटागांव मंडल आज से तत्काल प्रभाव में अस्तित्व में आ जाएंगे। साथ ही रामसागर पारा अब रामनगर मंडल के नाम से जाना जाएगा।
संगठन चुनाव सहप्रभारी राजीव अग्रवाल ने मंडल वार बूथ समिति के आंकड़े रखे। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के समय सीमा में चुनाव पूर्ण करवाने कहा।
रायपुर शहर जिला के संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने जिम्मेदारी है।
आगामी 13 दिसम्बर तक मजबूत मंडल अध्यक्ष बनाए जाएं। शहर जिला के चुनाव समन्वयक नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री सत्यम दुवा ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया।
आज कार्यशाला में संगठन चुनाव सह प्रभारी रायपुर प्रफुल्ल विश्वकर्मा , पूर्व विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू , प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने , निगम नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे, जिला उपाध्यक्ष ललित जयसिंह, गोपी साहू , शैलेन्द्री परगनिहा , मनीषा चंद्राकर, हरीश ठाकुर, आशु चंद्रवंशी, चन्नी वर्मा, सुभाष अग्रवाल, जिला मंत्री संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा, खेमकुमार सेन, रमेश मिरघानी, जितेंद्र गोलछा, अनिल बाग , सुनील चौधरी, सीमा संतोष साहू , हरशीला रूपाली शर्मा सहित शहर जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।