रायपुर

फर्जी किरायनामा, क्षतिपूर्ति जमा न कर लाखों की धोखाधड़ी
08-Dec-2024 3:38 PM
फर्जी किरायनामा, क्षतिपूर्ति जमा न कर लाखों की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर।
फर्जी किरायानामा बनाकर अपनी कंपनी से 4.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी  का अपराध दर्ज किया गया है। वहीं मंदिर हसौद से स्पंज आयरन  लेकर गए ट्रक ड्राइवर पर मिलावट कर अमानत में खयानत किया। 

मोवा पंडरी पुलिस के मुताबिक विधानसभा पुलिस कॉलोनी निवासी चंद्रकांत साहू (22) पंडरी राधे चेंबर्स  स्थित सूरा रिटेल कंपनी का मैनेजर है। कंपनी के ही एक कर्मी अमिय रंजन राय जो ओडिशा का मैनेजर है। उसने दो कर्मियों के साथ मिलकर कंपनी की रकम 5,81,782 रूपए बैंक में जमा नहीं किया। और स्वयं के उपयोग के लिए गबन किया। इस गबन को छिपाने अमिय ने गोदाम का फर्जी किरायानामा बनाकर 4.50 लाख रूपए देने का हिसाब दर्शाया। यह फर्जी वाड़ा जुलाई से अब तक करते रहा। जब साहू ने हिसाब किताब का मिलान किया तो इसका खुलासा होने पर कल मोवा थाने में धारा 318-4,316-5,3-5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया। उधर मंदिर हसौद पुलिस ने मीवान स्टील प्लांट प्रबंधन की रिपोर्ट पर ट्रक ड्राइवर पर  अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक नंबर सीजी 13 एलए 4302 का ड्राइवर कुल दो ट्रक में तीन सितंबर की रात 10 बजे प्लांट से 69.070 टन स्पंज आयरन लोड कर वर्धा के एसएमडब्लू स्टील्स के लिए रवाना हुआ था। यह स्पंज आयरन 79.40 परसेंट फाइन क्वालिटी था। वहां एसएमडब्लू स्टील्स ने डिलावरी के दौरान क्वालिटी चेक किया तो माल 47.73 फीसदी निकला। ड्राइवर ने स्पंज आयरन में मिलावट कर अमानत में खयानत किया। इसका खुलासा होने पर प्रवीण ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराया। इसी तरह से उरला स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्रालि.के एकाउंटेंट कार्तिक डड़सेना (45) ने 8 लाख के गबन किया। उरला पुलिस के मुताबिक मैनेजर श्याम शर्मा (56) ने रिपोर्ट दर्ज कराया। कार्तिक मे जनवरी 23 से अक्टूबर 24 के बीच यह गबन किया । उसे ये 8 लाख रूपए आईओसीएल में क्षतिपूर्ति के रूप में जमा करने थे,लेकिन उसने जमा नहीं किए। 

प्रबंधन के द्वारा कंपनी के एकाउंट की जांच के दौरान यह पकड़ में आया।


अन्य पोस्ट