रायपुर

धान खरीदने में सरकार की सांस फूल रही, 15 दिन और बढ़ाएं-कांग्रेस
07-Dec-2024 8:26 PM
धान खरीदने में सरकार की सांस फूल रही, 15 दिन और बढ़ाएं-कांग्रेस

10 को प्रदेश के सभी ब्लाकों में धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,7 दिसंबर। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता शनिवार को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के बाद रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि धान खरीद के पहले 20 दिनों में सरकार का सांसें फूलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों में भारी अव्यवस्था है, और टोकन के बाद भी 7 से 10 दिन धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने धान खरीदी की तिथि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की है।

बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। बैज ने कहा कि अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गयी है तथा खरीदी भी 21 क्विंटल के हिसाब से नहीं हो रही है। किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानो से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। ब?े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी ही नहीं आ रही है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि धान खरीदी में टोकन की व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी ने लगातार आवाज उठाने के बाद सरकार ने 60-40 प्रतिशत आदेश दिया है। ऐप में देखा कि 15 जनवरी तक टोकन 60 प्रतिशत तक भरा हुआ है जबकि 31 जनवरी आखिरी तारीख है। ब?े किसान और मध्यम किसान धान नहीं बेच पाये है। ऑफलाइन में भ्रष्टाचार होते है इसको कम करने के लिये हमारी कांग्रेस की सरकार ने बंद किया था। प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट ब?ाई जाये। टोकन व्यवस्था को ठीक किया जाये। धान खरीदी की तारीख 15 दिन ब?ायी जाये, तब सभी किसान धान बेच पायेंगे।

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देता हूं कि कांग्रेस नेताओं को धान खरीदी केंद्रों में जाकर वहां की व्यवस्था तथा किसान की समस्या से अवगत हो सके। अभी 23-24 दिन धान खरीदी शुरू हुआ है। सरकार की सांसे क्यों फूलने लगी है? 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है और 40 लाख करो? की राशि किसानों देने है। मीडिया और अखबारों से पता चला है कि 1 तिहाई निकल गया है और 6600 करोड़ का धान खरीदी हुआ है। इसी गति से धान खरीदी होती रही तो 160 लाख मीट्रिक टन कैसे खरीदेगी, सबसे ब?ा प्रश्न चिन्ह है? कांग्रेस पार्टी इससे चिंतित है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि धान खरीदने के बाद दोबारा धान की तौलाई करते है तो तौल में ज्यादा धान लेने की शिकायत आई है। किसानों को 10 हजार देने की बात कही है, अगर किसानों के खाते में पैसा आ जायेगा तो वो एटीएम से कभी भी निकाल सकते है। लिफ्टिंग तुरंत होना चाहिये। राईस मिलर्स को संग्रहण केंद्र में क्वालिटी का चयन करने में परेशानी होगी। ये जो बाते है गंभीरता से सरकार को करना चाहिये। 3100 में धान खरीदने की भाजपा घोषणा पत्र में उल्लेख है एकमुश्त भुगतान होना चाहिये।

पत्रकारवार्ता में संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, अशोक राज आहूजा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट