रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,7 दिसम्बर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने साइंस कॉलेज यूथ हब को लेकर भाजपा सरकार पर बेरोजगारों से रोजगार छिनने का आरोप लगाया है। उन्होने आज अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि यहां जो लोग काम-धंधा कर रहे थे उनके पूरे परिवार को बेघर करने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं। यह साइंस कॉलेज यूथ हब 8 से 9 करो? की लागत से बनी सरकार की योजना थी, स्मार्ट सिटी की योजना थी, जिसको इम्प्लीमेंट सरकार के अधिकारियों ने किया। जिसमें किसी भी प्रकार का विवाद नहीं, बल्कि जो रायपुर पश्चिम के विधायक की एक जिद के कारण, उनकी हठधर्मिता के कारण और उनके अडिय़ल रवैये के कारण सबकुछ ध्वस्त करवा रहे हैं। ।
इस प्रदर्शन में यहां के व्यवसायियों के साथ शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन, डॉ. अन्नूराम साहू, मनीराम साहू, प्रकाश जगत, सुन्दर जोगी, आकाश तिवारी, वारेन्द्र साहू, सतनाम सिंह पनाग, देवेन्द्र यादव, उत्तम साहू, रितेश त्रिपाठी, समेत समर्थक शामिल रहे।
पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि यूथ हब के नाम पर कांग्रेस सरकार ने चौपाटी बना दी थी। इसका निर्माण और आबंटन में भ्रष्टाचार खुलकर किया गया। कांग्रेस नेताओं की दुकानदारी बंद हो रही इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मूणत ने कहा इसे गरीबों के लिए नहीं होटल मालिकों को फायदा पहुंचाने बनाया गया था।