रायपुर

राज्य नीति आयोग : आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
07-Dec-2024 6:10 PM
राज्य नीति आयोग : आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

रायपुर, 7 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग ने विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए शिक्षकों, शोधकर्ताओं और निजी अनुसंधानकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 25 है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार निर्धारित प्रारूप में अध्ययन प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना दिशा-निर्देश तथा प्रासंगिक विषयों की सूची राज्य नीति आयोग की वेबसाईट  द्धह्लह्लश्चह्य://ठ्ठद्बह्लद्ब.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध्य है। जिसके अनुसार निर्धारित प्रारूप में अध्ययन प्रस्ताव ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन दिए जा सकते हैं।


अन्य पोस्ट