रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,7 दिसम्बर। श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर पुरानी बस्ती में जारी नौवधा रामायण श्री राम कथा में पं लाटा महाराज ने कहा कि श्री रामजी की बारात अवध से मिथिला चली। जनकपुर में बारात का बहुत स्वागत हुआ। विवाह का मुहूर्त नहीं निकला था।? ब्रह्मा जी ने विवाह का मुहूर्त अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को निश्चित किया। जिस घोड़े में प्रभु दूल्हा बनकर बैठे थे वह घोड़ा कामदेव था। विवाह के पूर्व श्री राम को हल्दी लगाई गई।महाराज श्री ने कहा हल्दी खाने, लगाने, रोगों का निदान करने के लिए समसामयिक है। इसलिए विवाह के पूर्व वर वधु को हल्दी लगाई जाती है?। ब्रह्मा जी के चार मुख है अर्थात आठ नेत्र है। श्री राम के वर वेश का दर्शन उन्होंने 8 आंखों से किया, तो उन्हें बड़ा आनंद आया। कार्तिकेय जी के 6 मुख 12 नेत्र हैं?। उन्होंने वर का दर्शन किया तो ब्रह्मा जी को दुख हुआ कि मेरे से डेढ़ गुना दर्शन कार्तिकेय प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन ब्रह्मा जी को कुछ निराशा हुई तो शंकर जी के पांच मुख एवं 15 नेत्र हैं। त्रिनेत्र होने से शंकर जी 15 नेत्रों से वर का दर्शन कर रहे हैं। किंतु इंद्र के हजार नेत्र हैं। गौतम ऋषि ने इंद्र को श्राप दिया तो उनके शरीर में हजारों छेद हो गए थे। कभी-कभी संत का श्राप आशीर्वाद हो जाता है और दुष्ट का आशीर्वाद भी श्राप हो जाता हैं । इद्र के हजारों क्षेत्र नेत्र बन गए और वह हजारों आंखों से वर का दर्शन किये। महाराज श्री ने भजन सुनते हुए गाया आज सीताराम का शुभ विवाह है, अजी वाह वाह है।
राम के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का भी विवाह हुआ। जब अयोध्या में चारों भैया आती है तो माता ने शगुन के रूप में कोई वस्तु नहीं बल्कि भगवान राम का हाथ सीता के हाथ में दे दिया। आज कल कलयुग में बहू के हाथ में सांस बेटे का हाथ नहीं देती और कहती है की बेटे को बहु ने ले लिया। क्यों नहीं होगा विवाह करके लाया है। बहू व उसके माता-पिता की प्रशंसा करें, बहु आपको प्रेम करेगी और हर घर में रामराज्य हो जाएगा। महाराज श्री ने क्रोध को नियंत्रित करने का सूत्र बताया कि माथे में कथा की भक्ति रखो कभी माथा गरम नहीं होगा। आज शनिवार को अयोध्या कांड जो प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के जवानी का वर्णन है उसकी व्याख्या की जाएगी तथा प्रभु के वनवास की कथा होगी। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने अधिक से अधिक संख्या में महामाया मंदिर पधारकर सपरिवार राम रस का पान करने कीअपील की है।