रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,7 दिसम्बर। शैक्षणिक सत्र 24-25 के सात माह बीत चुके हैं। एक ओर प्राथमिक, मिडिल और पूर्व माध्यमिक कक्षाओं की छमाही,प्री बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी गई । और दूसरी ओर बड़ी संख्या में शिक्षकों को गैरशिक्षकीय कार्यों में जोड़ा जा रहा है। ऐसे में नतीजों का स्तर समझा जा सकता है ।
मिली जानकारी के अनुसार समस्त शालाओं को सभी छात्र-छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनाने आदेशित किया गया है। आयुष्मान कार्ड के लिए सभी शिक्षकों से पालकों को बुलाकर उनसे जानकारी लेने कहा गया है। इसी तरह से सभी छात्र-छात्राओं का अपार आई डी बनाने का कार्य भी शिक्षकों को दिया गया है। इसमें एक फॉर्म में सभी पालकों के हस्ताक्षर लेना सभी बच्चों का आधार कार्ड शाला में जमा कराना है। सभी शालाओं में यु डाइस में सभी बच्चों की एंट्री करने का कार्य भी 15 दिसम्बर तक करना अनिवार्य है। इससे पहले इसके साथ ही 13 दिसम्बर से अर्ध वार्षिक परीक्षा भी लेना है।इससे अक्टूबर में एक सप्ताह तक अधिकांश शिक्षिकों की मतदाता सूची बनाने में ड्यूटी लगी थी। फिर नवंबर महीने में 3-3 शिक्षिकों की ड्यूटी मतदाता सूची बनाने में लगाई गई थी। और एक सप्ताह बीएलओ की भी ड्यूटी लगी थी। इसके चलते अधिकतर स्कूलों में केवल हेडमास्टर ही रहे गएथे।
सभी शिक्षक 30 नवंबर को ही अपने अपने स्कूल लौटे हैं।उससे पहले सितंबर में नागपुर के किसी एनजीओ के लिए कैंसर रोधी जन जागरूकता अभियान के तहत शासकीय निजी स्कूल में कार्यशाला के आयोजन में जोता गया। और फिर बच्चों के स्थाई जाति,निवास प्रमाण पत्र अभियान शुरू करने कहा गया । और अब 4-11 दिसंबर तक भाषाई माध्यम से एकता भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन करने हैं। जो स्कूल से लेकर संकूल, जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम होने हैं। यह काम भी प्राचार्य और शिक्षकों को करना है।और दो दिन बाद 13 दिसंबर से छमाही परीक्षा लेने टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
इस वजह से पढ़ाई प्रभावित हुई थी ।अब इतने सारे काम करवाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसे में शैक्षणिक गुणवत्ता समझी जा सककी है।