रायपुर

अधेड़ महिला की हत्या, बंटवारे पर भाई-बहन भिड़े
07-Dec-2024 3:19 PM
अधेड़ महिला की हत्या, बंटवारे पर भाई-बहन भिड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 दिसंबर। 
राजधानी से लगे कोरासी गांव में नशेड़ी ने अधेड़ महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने जान लेने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार शाम 4बजे कि है। डोगेंद्र पटेल कल शाम नशे में गांव में लोगों को गाली गलौज कर धमकियां देकर  हंगामा मचाए हुए था। तभी उसने लोहे का घन फिरती साहू पति चोवाराम साहू 55के सिर पर दे मारा। इस पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ही युवक शंकर वर्मा 26 ने शाम खरोरा थाने में धारा 103-1,296,351-2,115-2 रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इधर राजधानी में जमीन बंटवारे की बात को लेकर भाई- बहन के बीच विवाद हो गया। माधुरी पाठक, किरण शर्मा, विजेता पाण्डेय, संतोष पाठक और आशीष मिश्रा ने पैतृक मकान बंटवारे को लेकर संतोष मिश्रा के साथ विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

संतोष मिश्रा ने बताया कि वह पचपेड़ी नाका में रहता है। शुक्रवार को वह अपने घर पर था। इस दौरान दोपहर में उसकी बहन माधुरी पाठक, विजेता पाण्डेय, किरण शर्मा, एवं बहनोई संतोष पाठक, भाई आशीष मिश्रा उसके घर में आकर  पैतृक मकान का हिस्सा बंटवारा को लेकर गाली गलौज करने लगे। विवाद होता देख उसकी पत्नी साधना मिश्रा एवं मेरी बेटी रोशनी मिश्रा झगड़ा शांत कराने आए तो माधुरी , किरण, विजेता और संतोष पाठक ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। माधुरी पाठक ने भी संतोष मिश्रा और उसकी पत्नी, बेटी के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 296,351-2, 115-2, 3(5) का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इधर माना इलाके में बाल संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर के साथ कल मारपीट हो गई। अशोक सुनानी ने दीपक पाण्डे को जान से मारने की धमकी देकर साथ हाथ मुक्के से हमला दिया। 
दीपक पाण्डे ने इसकी रिपोर्ट माना थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह डीटीटीसीसी कालोनी में रहतर है। और माना बाल संप्रेक्षण गृह में केयर टेकर का काम करता है। अशोक सुनानी के साथ किसी बात को लेकर रंजिश था। इसी का बदला लेने के नियत से दोपहर अशोक ने दीपक पाण्डे को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

एकतरफा आशिकी, युवती को धमकाया, हमला भी

तेलीबांधा इलाके के सूरज नगर लभाण्डी में सरफिरे आशिक ने लडक़ी पर जानलेवा हमला कर दिया। पेखनलाल साहू ने  इसकी रिपोर्ट  तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि मोहल्ले के दुर्गेश पटेल ने कल उसकी लडक़ी को बात न करने पर गाली गलौज कर किसी चीज से लडक़ी पर हमला कर दिया। झगड़ा होता देख पेखलाल साहू बीच बचाव करने वहां गया, तो दुर्गेश ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमले मेें लडक़ी को हाथ पर चोट आई। पुलिश ने शिकायत पर दुर्गेश पटेल के खिलाफ 296, 115-2, 351-2 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
 


 


अन्य पोस्ट