रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। राजधानी में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मनचले ने युवती का रास्ता रोककर उसे बेईज्जत करने की नियत से हाथ बाह पकड़ा। लडक़ी के विरोध करने पर आरोपी गौरव ताण्ड़ी ने युवती के साथ गाली गलौज कर धमकाया।
पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। उसने बताया कि मनचला युवक गौरव ताण्ड़ी रोज उसको रास्ते में आते जाते वक्त परेशान करता था। गुरूवार को भी गौरव ताण्डी युवती को देख बैड कमेन्टस करने लगा। युवती वहां से जाने लगी तो गौरव ताण्डी ने युवती को अकेला देख उसका रास्ता रोककर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकडऩे लगा। जिसका विरोध करने पर गौरव ताण्डी ने युवती के साथ गाली गलौज कर धमकी दी। युवती ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मनचले गौरव ताण्डी के खिलाफ 74, 296 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
इधर सिविल लाइन इलाके में रंजिश की बात पर युवक की पिटाई हो गई। मोहल्ले के अमन सिक्का ने यशवंत ताण्डी के साथ मारपीट की।
यशवंत कल मोहल्ले में पूर्व में हुए झगड़े की पेशी के लिए कोर्ट जा रहा था। तभी सेंटपॉल चर्च के सामने अमन सिक्का ने उसे बात करना है कहकर चाय पीने के बहाने अपने साथ ले गया। और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर कॉलर पकड़ कर थप्पड़ मारने लगा। इसे देख यशवंत के साथी कृष सोनी ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया।
शिकायत पर पुलिस ने अमन सिक्का के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
एचडीडी 16 विधायक कॉलोनी निवासी देवब्रत साहू ने 30 नवम्बर को कम्पनी की कार से सिरपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय वह ग्राम रसनी के पास स्थित हाईवे ढ़ाबा में सुबह 4 बजे चाय पीने रूक गया।
जहां पर ढ़ाबा संचालक गजेंद्र मिश्रा से चाय की मांग करने पर वह भडक़ गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर राड से कार सीजी 04 एलके 6948 में तोडफ़ोड़ कर दी। देवव्रत ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इससे कम्पनी को 50 हजार रूपए का नुकसान हुआ। गजेंद्र मिश्रा ने कार पर हमला कर कार के दरवाजा और शीशा में तोड़ फोड़ की। शिकायत पर आरंग पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ 296, 324-4 का अपराध दर्ज कर हिरासत में लेकर कार्रवााई की।