रायपुर
धमतरी- कोंडागांव रेल लाइन का सर्वे शुरू, कांकेर को जोड़ेगी
05-Dec-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 दिसंबर। कांकेर जिले में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने रावघाट दल्लीराजहरा रेल लाइन के अतिरिक्त एक नई लाइन का भी प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यह रेल लाइन धमतरी से कोंडागांव को जोड़ेगी। 183.19 किमी नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण स्वीकृत किया गया है। यह नई लाइन बंस्कोट और अमरावती होते हुए गुजरेगी।
वैसे कांकेर के लिए दो चरणों की दल्लीराजहरा-रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना (लंबाई 235 किमी) का निर्माण चल रहा है। पहला चरण 95किमी दल्लीराजहरा से रावघाट का है। इस चरण में दल्लीराजहरा से तारोकी (77 किमी) तक की ट्रेनें चलने लगी है। इस परियोजना पर 31 मार्च 2024 तक कुल ?1,028 करोड़ का व्यय किया जा चुका है। दूसरे चरण में रावघाट से जगदलपुर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसमें 140 किमी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे