रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। उधारी वापस करने की ईमानदारी दिखा युवकों ने एक वृद्ध को घर से बुलाकर अंगूठी नगदी लूटा। यह वारदात सोमवार रात 8 बजे ब्रह्मदेव नगर लभांडी में हुई। बजाज कॉलोनी सेक्टर2 राजेंद्र नगर निवासी शिशुपाल सिंह यदु (67) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस के मुताबिक मुक्कु और साथियों ने सोमवार रात शिशुपाल को उधार लिया पैसा वापस देना है कहकर ब्रह्मदेव नगर बुलवाया। और फिर बुजुर्ग को डरा धमकाकर दो अंगुठी और जेब में रखे 1200 रूपए लूटकर फरार हो गए। तेलीबांधा पुलिस 309-4 का अपराध दर्ज कर लिया है।
इधर पंडरी मोवा शराब दुकान परिसर में चार युवक दो अन्य से मोबाइल और नकदी लूट कर फरार हो गए ।दलदल सिवनी शिवाजी नगर निवासी योगेश धनगर (22) अपने साथी के साथ मंगलवार रात 9.30 बजे शराब खरीदने मोवा पंडरी भ_ी गया था । उसी समय चार अग्यात युवक स्कूटी नंबर सीजी 04 पीपी3445 से वहां पहुंचे और योगेश से विवाद करने लगे। और डरा धमका कर योगेश और साथी से 700रूपए,एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए । योगेश ने बुधवार रात थाने में 309-6,111,3-5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।
विकास विहार रायपुरा निवासी पवन लेखवानी(56)की डुमरतराई थोक मार्केट में दुकानदार है। एक माह पहले एक अग्यात आटो चालक पवन के खरीदे 73 हजार रूपए का सामान दुकान न पहुंचा लेकर फरार हो गया । पवन ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई ।
जरौदा निवासी राघवेंद्र सिंह की एक्टिवा नंबर सीजी 04 एमटी 5150 गांव के मेन रोड से चोरी कर ली गई ।