रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर। महादेव घाट रायपुरा रोड पर कल रात 4-5 दुकानों के शटर ताले टूटे । हालांकि चोरों को कोई बड़ी रकम या सामान हाथ नहीं लगे।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे के बाद रायपुरा रोड पर शिवशंकर स्वीट्स,और च्वाइस लेंटर वेलफेयर आनलाइन और इनसे करीब 100 मीटर दूर तीन दुकानों में सेंधमारी हुई। इनमें से च्वाइस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति शटर तोडक़र भीतर घुसते नजर आ रहा है। वह दुकान के भीतर डेढ़ से दो मिनट रहा। उसने यहां से 1500 और स्वीट्स दुकान से भी इतनी रकम हाथ लगी। आज सुबह दोनों दुकाने आने पर संचालकों को चोरी की जानकारी हुई।
उसी दौरान बताया गया कि आगे तीन और दुकानों में सेंधमारी की गई। वेलफेयर आनलाइन ये संचालक शुगन साहू ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस पर थाना स्टाफ मे घटना स्थल और वीडियो फुटेज को देखा।