रायपुर

नकबजनी— पैंट की जेब से सवा लाख नगद, आलमारी से जेवर पार
04-Dec-2024 2:00 PM
नकबजनी— पैंट की जेब से सवा  लाख नगद, आलमारी से जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर।
राजधानी से लेकर आउटर तक चोरों की दबिश जारी है। कल चार अलग अलग घटनाओं में चोर जेवर मोबाइल और बाइक ले भागे।
कोटा स्टेडियम के पास रहने वाले इसराइल अंसारी के घर के अंदर घुसे अग्यात चोर पेंट की जेब से नगदी और मोबाइल ले भागे। बीते 2-3 दिसंबर  की रात करीब दो बजे चोर इसराइल के घर घुसे और उसकी पैंट की जेब में रखे 1.24 लाख नगद और मोबाइल कीमत 5 हजार ले भागे। इसराइल ने दिन भर घर में पड़ताल के बाद कल रात सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।

गोबरा नवापारा के सिंधी कालोनी के पीछे रहने वाली आरती ध्रुव के घर से चोर जेवर और नकदी कुल 3.35 लाख साफ कर गए। घटना दो दिसंबर को रात 8.30 बजे हुई। आरती ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस नकबजनी का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

इधर 29 नवंबर की रात 9.30बजे  तेलीबांधा इलाके में टाटा मोटर्स के सामने पार्किंग से उठाईगीर गिधवा आरंग निवासी छत्रपाल साहू (23) की बाइक हीरो स्पलेंडरसीजी 04 एचएक्स 0234 ले भागे। छत्र पाल ने मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई । इसी तरह से हटकेश्वर कालोनी धमतरी निवासी पंकज पांडे की  बाइक बजाज पल्सर सीजी 04 एच एल 7658 पुजारी पार्क से चोरी कर ली गई। इसकी कीमत 25 हजार रूपए थी। पंकज ने कल शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट