रायपुर
धान खरीदी केंद्र बिलाड़ी प्रभारी अनिमितता के चलते हटाए गए
04-Dec-2024 1:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 दिसंबर। धान खरीदी केंद्र बिलाड़ी प्रभारी को अनिमितता के चलते हटा दिया गया है। सहकारिता विभाग के जिला अधिकारी एनआर के चन्द्रवंशी ने निरीक्षण में धान उपार्जन केन्द्र बिलाड़ी के प्रभारी मुकेश बैष्णव द्वारा बिना डनेज के धान की स्टेकिंग कर दिया था। जबकि शासन की उपार्जन नीति में प्रावधान है कि धान का स्टेकिंग डनेज के ऊपर किया जाए। इस प्रकार धान उपार्जन के नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से उपार्जन केन्द्र प्रभारी बिलाड़ी से हटा दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे