रायपुर
जैन मुनियों का राजधानी प्रवेश
02-Dec-2024 9:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। जैन संत सद्गुरु आगम सागर, पुनीत सागर एवं धैर्य सागर सोमवार को राजधानी प्रवेश हुआ। वे डोंगरगढ़ से राजनांदगांव,दुर्ग,भिलाई चरोदा, कुम्हारी से राजधानी रायपुर में हुआ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ,पूर्व सचिव राजेश जैन एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि तीनों मुनियों का आज प्रात: सुबह 8 बजे कुम्हारी स्थित एटी.फार्म हाउस पहुंचने के पूर्व विहार कर रहे जैन समाज के साधु एवं माताओं का मंगल मिलन भी हुआ। सभी ने रुक कर आगम सागर का आशीर्वाद लिया। कुम्हारी स्थित एटी. धर्म पहुंच कर उपस्थित सभी ने सामूहिक पूजन,आहारचर्या भी हुई। आज के विहार में सकल जैन समाज के धर्म प्रेमी बन्धु उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रणीत जैन श्री महावीर ज्ञान विद्या संघ ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे