रायपुर

शगुन फार्म हाउस से 55 लीटर हरियाणा में बनी जैगरमास्टर, वोत्का शराब जब्त, 4 गिरफ्तार
02-Dec-2024 3:48 PM
शगुन फार्म हाउस से 55 लीटर हरियाणा में बनी जैगरमास्टर, वोत्का शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। 
शनिवार को चार अलग-अलग प्रकरणों में हरियाणा में बनी शराब जब्त की गई । कुल 97.46 लीटर शराब जप्त कर चार आरोपियों को जेल दाखिल किया गया । वी.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के कब्जे से कुल 55.28 लीटर हरियाणा राज्य में विक्रय हेतु जैगऱमास्टर , ग्लैनलेविट, जॉनी वाकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोडका, सिल्वर पैटरॉन टेकीला , छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय के लिए  लेबल लगी वाइन जैकब क्रीक , सुला, बीयर कोरोना जैसी प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब जप्त की गई । अवंति विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव जम्मू व्हिस्की जप्त की गई । जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त की गई । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव शोले मसाला, 6 पाव बेस्ट्रो,5 बोतल हेवर्ड्स 5000 बियर जप्त  किया गया ।


अन्य पोस्ट