रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। शनिवार को चार अलग-अलग प्रकरणों में हरियाणा में बनी शराब जब्त की गई । कुल 97.46 लीटर शराब जप्त कर चार आरोपियों को जेल दाखिल किया गया । वी.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के कब्जे से कुल 55.28 लीटर हरियाणा राज्य में विक्रय हेतु जैगऱमास्टर , ग्लैनलेविट, जॉनी वाकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोडका, सिल्वर पैटरॉन टेकीला , छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय के लिए लेबल लगी वाइन जैकब क्रीक , सुला, बीयर कोरोना जैसी प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब जप्त की गई । अवंति विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव जम्मू व्हिस्की जप्त की गई । जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त की गई । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव शोले मसाला, 6 पाव बेस्ट्रो,5 बोतल हेवर्ड्स 5000 बियर जप्त किया गया ।