रायपुर

कोहरे से भरी सुबह
02-Dec-2024 3:47 PM
कोहरे से भरी सुबह

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


दक्षिण पश्चिम बंगाल के खाड़ी से टकराया तूफान फीजल का असर अभी बना हुआ है। प्रदेश में कल भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग में भी आंशिक रूप से बादल छाने तथा छींटे पडऩे की सम्भावना है । उत्तर छत्तीसगढ से बादलों की छंटाई प्रारंभ होने की सम्भावना है और 4 दिसम्बर को मुख्यत: आकाश साफ होने की संभावना है । इसी के साथ न्युनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में वृद्धि प्रारंभ होने की सम्भावना है।  बस्तर संभाग में 4 दिसम्बर तक वर्षा होने की सम्भावना है। 
 


अन्य पोस्ट