रायपुर
मंगलवार से कांग्रेस का खरीदी केंद्र चलो अभियान कल से
02-Dec-2024 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। धान खरीदी को लेकर सरकार और भाजपा संगठन को जवाब देने की स्थिति में लाने के बाद व कांग्रेस अब मैदानी मोर्चा खोलने की तैयारी में है। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में च्सोसाइटी चलोज् अभियान शुरू कर रही है । इस अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता विभिन्न धान सोसाइटियों में जाकर किसानों से चर्चा करेंगे । नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, मोहन मरकाम जैसे प्रमुख नेता इस अभियान में शामिल होंगे और सोसाइटी की स्थिति का जायजा लेंगे। बैज ने कहा सरकार किसानों से एमएसपी में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान नहीं खरीद रही, न ही खरीदे गए धान का रखखराव किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे