रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। शहर में कल देर शाम सेलून, शराब दुकान के और मोहल्ले में मारपीट हो गया। इस बीच जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, पत्थर और डण्डे से हमला हो गया।
उमेश कुमार तारक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेक्टर 25 नवारायपुर में रहता है। कल शाम ग्राम राखी राकेश सेलून के पास गया हुआ था। इसी बीच गांव का रहने वाला गिरधर यादव वहां आ गया। और किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर गिरधर ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और वहीं पास पड़े डण्डा से हमला कर दिया।
तेलीबांधा में भी कल रात मारपीट हो गई। दीप नाम के लडक़े ने कपड़ा मार्केट पण्डरी निवासी भक्त प्रसाद मानिकपुरी के साथ गाली गलौज कर ठेले में रखे तवा से हमला कर दिया। भक्त प्रसाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कल शाम को काशी राम नगर तेलीबांधा गया हुआ था। जहां पर वह ठेले के पास खड़ा हुआ था। वहीं पर दीप भी था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच गाली गलौज और हाथापाई होने लगी। इस बीच दीप ने वहीं रखे तवा से भक्त प्रसाद मानिकपुरी को जान से मारने की धमकी देकर वार कर दिया। इस झगड़े में भक्त प्रसाद मानिकपुरी को चोट आई। उसने घटना किी रिपोर्ट तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।