रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। सात महीने पहले 15 प्रतिशत प्राफिट पर निवेश कि झांसा देकर 10 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 420 दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार खम्हारडीह निवासी खुश्बू जैन (32) के आवेदन पर कल रात यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक श्रृष्टि पलाजियो अवंति विहार 203 निवासी मोहित जैन ने खुश्बू से बीते 4 अप्रैल को संपर्क किया गया । इस दौरान उसने अपनी मल्टीलेवल कंपनी आईएक्स ग्लोबल एक्सटीपी ग्लोबल कंपनी में निवेश पर 5-15 प्रतिशत प्राफिट का आफर दिया। मोहित कंपनी में सीनियर लीडर के पद पर कार्यरत रहा है। इस पर खुश्बू ने मोहित के बताए खाते में 10 लाख रूपए ट्रांसफर कर निवेश किया। उसके बाद से अब तक न प्राफिट आया न मांगने पर मूलधन वापस किया गया । बार बार मांगने पर भी मोहित रकम नहीं लौटा रहा था।इस पर खुश्बू ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट में मामला दर्ज किया । जज साक्षी ध्रुव के आदेशानुसार खुश्बू ने कल रात खम्हारडीह थाने में 420 का परिवाद दर्ज कराया।
कोर्ट जाने मजबूर
हाल के दिनों में संपत्ति और निवेश नें धोखाधड़ी के मामलों को लेकर पीडि़तों की रिपोर्ट सीधे थाने में दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही है । इसके चलते पीडि़त कोर्ट की शरण लेकर वहां से आदेश लेने मजबूर है। पिछले दिनों कांग्रेस के पार्षद कामरान अंसारी और महाराजा होटल के संचालक दिनेश राठौर के खिलाफ भी एक वृद्ध को कोर्ट से आदेश लेना पड़ा था। जबकि आईजी, एसएसपी समय समय पर होने वाली क्राइम समीक्षा बैठक में मामले दर्ज करने के निर्देश देते रहे हैं। कई बार पुलिस ऐसे मामलों को अहस्तक्षेप योग्य मामले के रूप में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर लेती है।