रायपुर

वारदात से पहले रैकी कर रहे चोर लुटेरे
02-Dec-2024 3:43 PM
वारदात से पहले रैकी कर रहे चोर लुटेरे

रायपुर, 2 दिसंबर। राजधानी में पुलिस से बेखोफ नकबजन, चोर लुटेरे अब वारदात से पहले अपने टारगेट की रैकी भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल सीसीटीवी कैमरों के दो अलग अलग फुटेज देखकर यही कहा जा सकता है । यह फुटेज कॉलोनीवासियों ने ही शेयर किया है। यह रैकी  29-30 नवंबर कि रात का है। इनमें से एक लालपुर के ?आकृति विहार और दूसरा पीएस होम सोसाइटी का है।इनमें चार नकबजन,चोर नजर आ रहे हैं। इनके हाथों में हथियार देखे जा सकते हैं । पहने कपड़ों से  गिरोह एक ही लग रहा है।जो रात 2 बजे के पहले हथियार लेकर कॉलोनी के भीतर ही गश्त कर रहे हैं।  29 नवंबर को क्कस् सिटी और 30 नवंबर को आकृति बिहार में  हथियारबंद गिरोह नजर आ रहा है।दोनों ही कॉलोनी में भय का माहौल है। रहवासी रात 8 बजते ही दरवाजे बंद कर घर में बंद हो रहे हैं। इन वीडियो ने पुलिस पेट्रोलिंग पर प्रश्न खड़ा कर दिया है।


अन्य पोस्ट