रायपुर
रायपुर, 1 दिसंबर। विज्ञान महाविद्यालय में एयर विंग एनसीसी की साप्ताहिक परेड में पूर्व छात्र कैडेट मेजर पीयूष कुमार भोंसले ने अपने ही जूनियर कैडेट के साथ चर्चा की। उन्होंने फौज में जाने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं तक गणित, विज्ञान एवं एनसीईआरटी की बुक्स के साथ ही साथ 6 महीने तक सतत अध्ययन सम/ सामयिक विषयों की जानकारी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वहीं साक्षात्कार के लिए निष्पक्षता, सहयोगात्मक रवैया, अहम की भावना का त्याग, टीम वर्क और वास्तविकता को ध्यान में रखकर अपने आप को प्रेजेंट करना चाहिए। मेजर पीयूष ने ने अपनी पढ़ाई एनआईटी रायपुर से की।साथ ही दुर्गा महाविद्यालय से एनसीसी एयर विंग में प्रवेश लिया। और वर्ष 2016 में सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर फौज में भर्ती हुए। 2017 में कमीशन प्राप्त कर आज वह सेना में मेजर पद पर कार्यरत हैं।
दुर्गा महाविद्यालय के एन सी सीअधिकारी स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे ने बताया कि मेजर पीयूष गृह नगर के प्रवास पर हैं।