रायपुर
रायपुर, 1 दिसंबर। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने शनिवार को जिले के सभी मातहत अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली । अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का निर्देश दिया। अभी उन्होंने कहा कि उनके ऑफिस ने पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची बनाई गई है। उस आधार पर टीमें भेज कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर अपराधों का खुलासा करने कहा। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीडि़त को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने जोर दिया कि लोगों की शिकायत सुन निराकरण करें वरिष्ठ कार्यालय न आना पड़े। धर्मांतरण, मवेशी तस्करी मामलों में तत्परता और कठोरता से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। डॉ सिंह ने छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लापरवाही न बरतते तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ी रूप न ले सके। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्यवाही करने को कहा। इसके साथ ही नशे के सामग्रियों को पकडऩे के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया।