रायपुर

लाटा महाराज पहुंचे, महामाया मंदिर में कल से राम कथा
01-Dec-2024 4:04 PM
लाटा महाराज पहुंचे, महामाया  मंदिर में कल से राम कथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 दिसंबर। 
श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में वाणी भूषण पं शंभू शरण लाटा जी की राम कथा कल 2  से 10 दिसंबर तक आयोजित है।  यह आयोजन राम जानकी विवाह के पावन पर्व पर किया जा रहा है। महाराज रविवार को आजाद हिंद एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचे ।

बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचकर महाराज श्री का बाजे गाजे जय घोष के साथ  स्वागत किया।
मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि  कल 2 दिसंबर से महामाया मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा संध्या दोपहर 2: 30 बजे से संध्या 6 बजे तक होगा। इस आयोजन को सफल बनाने मंदिर समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य कृपाराम यादव, शेखर दुबे, व्यास नारायण तिवारी, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय शंकर अग्रवाल, महेंद्र पांडे, उपेंद्र शुक्ला, कुंजलाल यदु, सूरज फुटान  महाराज के शिष्य पंकज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल जुटे हुए हैं।
 रेलवे स्टेशन में क्रांति कुमार अग्रवाल मदन यादव ललित शुक्ला भावेश शुक्ला पंडित मनोज शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाराज जी का आत्मीय स्वागत किया।
 


अन्य पोस्ट