रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 दिसंबर। कैलाश नगर उरला में पुराने आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे के पिता पर चाकू से हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर साहू और विवेक पटेल के बीच पुराना विवाद चल रहा था । कल शाम उसी खुन्नस में रघुवीर ने विवेक के पिता दिनेश पटेल के पेट पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। इसमें घायल दिनेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनेश सब्जी कारोबारी है। रात विवेक की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने 309 का अपराध दर्ज कर रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर महोबाबाजार में बीती आधी रात अड्डेबाजी में हिमांशू पान ठेले के पास जुटे जतिंद्र भुट्टर उसके साथियों ने शिवम सिंह (26) के साथ पुरानी रंजिश पर गाली गलौज कर धमकी दे चाकू मारकर घायल कर दिया । कोटा कॉलोनी निवासी शिवम ने रात सवा बजे सरस्वती नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
टिकरापारा इलाके के चौरसिया कॉलोनी में हसन खान और उसके साथियों ने 15 वर्षीय लडक़े पर पुराने विवाद पर हाथ मुक्के और डंडे से हमला किया । पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 296,351-2,115-2,3-5 का अपराध दर्ज कर लिया है।