रायपुर

खैरागढ़ विवि के कुलपति चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति
30-Nov-2024 9:51 PM
खैरागढ़ विवि के कुलपति चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 नवंबर। खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विवि के कुलपति चयन के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ कलिता को समिति अध्यक्ष,रायपुर- बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे और प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल को सदस्य होंगे। समिति कुलपति के लिए तीन नाम का पैनल अनुशंसा के साथ राज्यपाल को सौंपेगी। 5 माह पूर्व जून 2024 में इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने  हटा दिया था।


अन्य पोस्ट