रायपुर

फेंगल तूफान का असर, राजधानी में बदली
30-Nov-2024 9:50 PM
फेंगल तूफान का असर, राजधानी में बदली

रायपुर, 30 नवंबर। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब फेंगल बना हुआ है जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। वहीं  मध्य छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर आज सुबह से ही राजधानी में भी नजर आया । शहर में सुबह से ही बदली छाई हुई है। और ठंडी हवाएं चल रही है।


अन्य पोस्ट