रायपुर

रेलवे चुनाव, राष्ट्रीय नेता की बिलासपुर-रायपुर में बैठकें
30-Nov-2024 9:46 PM
रेलवे चुनाव, राष्ट्रीय नेता की बिलासपुर-रायपुर में बैठकें

रायपुर, 30 नवंबर। रेलवे बोर्ड, जोन और मंडल प्रशासन से द्विपक्षीय बैठकों चर्चा के लिए मान्यता हासिल करने रेलवे कर्मचारी संगठन के चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं । इसके मतदान 4-5 और 6 दिसंबर को देश भर के जोन, मंडलों में होना है।

इन चुनावों में अब तक दबदबा रखने वाले  रेलवे मेंस कांग्रेस, मेंस यूनियन को अखंड रेल कर्मचारी संघ की चुनौती मिल रही है। संघ के साथ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रैकमैन एसोसिएशन व ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल सन्युक्त मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस मोर्चे को प्रमुख  विजय बन्धु ने शनिवार को बिलासपुर और रायपुर के डब्लूआरएस में सभा ली। बिलासपुर में सन्युक्त लॉबी रेलवे स्टेशन बिलासपुर अखण्ड रेलवे कर्मचारी संघकी एक विशाल रैली को  रामलीला मैदान में संबोधित किया। एच.एस. भदौरिया,जोन संयोजक अखण्ड रेलवे कर्मचारी संघ।


अन्य पोस्ट