रायपुर

23 बैच से सीजी को मिले तीन आईएएस, तीनों आउटसाइडर
30-Nov-2024 2:05 PM
23 बैच से सीजी को मिले तीन आईएएस, तीनों आउटसाइडर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर।
केंद्रीय लोक कार्मिक पेंशन प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपीएससी 23 के चयनित आईएएस अफसरों को राज्य कैडर आवंटित कर दिया है । 
163 अफसरों के आईएएस बैच में छत्तीसगढ़ को केवल तीन अफसर ही मिले हैं। ये तीनों ही आउटसाइडर केटेगरी से अन्य राज्यों के मूल निवासी हैं।28 नवंबर को डीओपीटी के आदेशानुसार 75वीं रैंक के अक्षय दोषी सामान्य वर्ग पश्चिम बंगाल, विपिन दुबे (238) सामान्य, क्षितिज गुरभले (441) एससी महाराष्ट्र को छत्तीसगढ़ अलॉट किया गया है। इन्हें मिलाकर राज्य प्रशासन में सीधी भर्ती के आईएएस  150 हो जाएंगे। ये सभी अफसर अगले वर्ष जून तक छत्तीसगढ़ मंत्रालय को ज्वाइन करेंगे। वहीं राप्रसे से आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया बीते 4 वर्षों से लंबित है। प्रमोटी कैडर से करीब 10 पदों पर पदोन्नति कोयला घोटाले के कारण नहीं हो पाया है। 


अन्य पोस्ट