रायपुर

सी-जीएसटी के दो अफसर रिश्वत लेते सीबीआई के शिकंजे में
30-Nov-2024 2:03 PM
सी-जीएसटी के दो अफसर रिश्वत लेते सीबीआई के शिकंजे में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर।
सीबीआई की टीम ने डाक विभाग के दो कर्मियों के बाद एक और केंद्रीय विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा। 
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों  दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।

सीबीआई के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की पेनल्टी का डर दिखाया और इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे। जिसके बाद सीबीआई ने अफसरों को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  इनमें से महिला अफसर 10 वर्षों  से और सौम्य रंजन दो वर्षों से रायपुर कमिशनरी में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि रंगेहाथ पकडऩे आई टीम को देखकर दोनों अधिकारी भागने लगे। सीबीआई के अफसरों ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ा।  इससे पहले पिछले सप्ताह रायपुर डाक संभाग की महिला इंस्पेक्टर और मेल ओवरसियर को 37 हजार रूपए लेते पकड़ा था।
 


अन्य पोस्ट