रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। रविवार को भाठागांव बस स्टैंड के पास राह चलते युवक से मारपीट कर उसकी बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
ग्राम टोकरो मानिक चौरी अभनपुर निवासी हरीश कुमार साहू (31) ने बुधवार को अपने साथ हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज कराया था।
वह स्काई कार शोरूम भाठागांव में मैकेनिक का है। वह 24 नवंबर को काम पर शो रूम गया था। शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक प्लैटिना में शोरूम के कर्मचारी कोंदा को लेकर प भाठागांव बस स्टैंड अपने काम से गया था। पास के पेट्रोल पंप के सामने कोंदा को छोडक़र अपने घर जाने के लिए निकला था । तभी हरीश कॉल आने पर मोबाइल बात करते खड़ा था। उसी समय दो अज्ञात लडक़े फैशन प्रो बाइक से आए।और हरीश नाम पता पूछने लगे।वहां से चला गया। रात्रि 9:30 से 9:45 बजे वह दोनों लडक़े फिर पीछे से आकर आवाज देते हुए पहुंचे और हरीश से मारपीट करने लगे जिससे बेहोश हो गया। दोनों लडक़े हरीश के पेंट के जेब में रखे वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत ?5000 व उसकी बाइक प्लैटिना कीमत 35.000 रुपए कुल ?40000 को चोरी कर ले गए।
इस रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस धारा 134,303(2),3(5) दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए संदेहियों की पहचान संजू सेन (38) निवासी प्लास्टिक फैक्ट्री के पास कर्मा धाम संतोषी नगर टिकरापारा, कमलेश सेन (34) निवासी ग्राम कंडरका कुम्हारी दुर्ग के रूप में हुई।और भाठागांव सब्जी बाजार के पास से दोनों को थाने ला कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर बाइक मोबाइल जब्त कर न्यायिक पर भेजा ।