रायपुर

साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दोनों फिर अलग हुए
29-Nov-2024 7:33 PM
साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दोनों फिर अलग हुए

रायपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहित्य परिषद में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के विलय की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग राजभाषा छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा देने का कार्य करता रहेगा। साय, आज शाम राजभाषा आयोग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का साहित्य परिषद में विलय कर दिया गया था। राज्य सरकार ने कांग्रेस सरकार के एक और निर्णय को पलट दिया है।


अन्य पोस्ट