रायपुर

कृषि विवि खेल ईस्ट जोन बना ओवर आल चैम्पियन, नार्थ जोन रनर अप
29-Nov-2024 7:32 PM
कृषि विवि खेल ईस्ट जोन बना ओवर आल चैम्पियन, नार्थ जोन रनर अप

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। कृषि विश्वविद्यालय में  आयोजित  तीन दिवसीय खेल कुम्भ का आज यहां समापन हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल मे विजेताओं  प को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की। इसमें   160 प्रतिभागी शामिल हुए।  ईस्ट जोन ओवर ऑल चैम्पियन नार्थ जोन रनर अप रहा। सर्वश्रेष्ठ बालिका एथलीट कुमारी संध्या नेताम सर्वश्रेष्ठ बालक एथलीट अक्षय ढोक को प्रदान किया गया। 

 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़  में अक्षय ढोक प्रथम एवं लिहर्ष गजभिये को द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ईस्ट जोन की संध्या नेताम को प्रथम एवं नार्थ जोन सोमी वस्त्रकार द्वितीय रही।  बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़  में ईस्ट जोन के राजेश कुमार को प्रथम एवं अक्षय ढोक द्वितीय। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ईस्ट जोन की संध्या नेताम प्रथम एवं नार्थ जोन की सोमी वस्त्रकार द्वितीय।

बालक वर्ग 400 मीटर दौड़  में ईस्ट जोन के महेन्द्र सिंह प्रथम एवं नार्थ जोन के समीर द्वितीय स्थान। । बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ईस्ट जोन कीबसंती नेताम प्रथम एवं वेस्ट जोन की अनिषा लकरा द्वितीय।  बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नार्थ जोन के अर्जुन सिंह प्रथम एवं ईस्ट जोन के संजू वर्मा द्वितीय। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ साउथ जोन की सुमति प्रथम एवं वेस्ट जोन की सरिता द्वितीय। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नार्थ जोन के अरमान खलखो प्रथम एवं ईस्ट जोन के संजू वर्मा  द्वितीय । बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ पसाउथ जोन की सुमती मंडावी प्रथम एवं वेस्ट जोन की सरिता द्वितीय । बालक वर्ग की 4ङ्ग100 मीटर दौड़  ईस्ट जोन के  प्रथम एवं नार्थ जोन  द्वितीय। बालिका वर्ग की 4ङ्ग100 मीटर दौड़  ईस्ट जोन की छात्राएं प्रथम एवं नार्थ जोन  द्वितीय ।

बालक वर्ग  शॉट-पुट स्पर्धा में साउथ जोन के मितुल  प्रथम एवं ईस्ट जोन के अभिमन्यु  द्वितीय  । बालिका वर्ग की शॉट-पुट  नार्थ जोन की नंदिता ठाकुर प्रथम एवं हर्षा द्वितीय । बालक वर्ग  डिस्क थ्रो  नार्थ जोन के आदित्य यादव प्रथम एवं ईस्ट जोन के गजेन्द्र सोनकर द्वितीय ।बालिका वर्ग की डिस्क थ्रो साउथ जोन की प्रमिका यादव प्रथम एवं रीतिका द्वितीय । बालक वर्ग के लंबी कूद  ईस्ट जोन के लिहर्ष प्रथम एवं वेस्ट जोन नरील नाग द्वितीय। बालिका वर्ग की लंबी कूद  ईस्ट जोन की संध्या नेताम प्रथम एवं साउथ जोन की राविका नेताम द्वितीय स्थान । बालक वर्ग की ऊंची कूद  नार्थ जोन के अनुराग टोप्पो प्रथम एवं ईस्ट जोन के वरूण नेताम द्वितीय।  बालिका वर्ग की ऊंची कूद नार्थ जोन  कौशल्या लोधी प्रथम एवं साउथ जोन की होलिका नेताम द्वितीय । बालक वर्ग की भाला फेंक में ईस्ट जोन के अभिमन्यु प्रथम एवं साउथ जोन के सरवन  द्वितीय। बालिका वर्ग की भाला फेंक  में साउथ जोन की दुर्गा नेताम  प्रथम एवं प्रमिका यादव  द्वितीय।


अन्य पोस्ट