रायपुर

अनवर ढेबर की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी, जमानत खारिज, केस भी होगा दर्ज
29-Nov-2024 2:50 PM
अनवर ढेबर की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी, जमानत खारिज, केस भी होगा दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर।
  कांग्रेस शासन काल में हुए  तीन हजार करोड़  शराब घोटाले के सरगना  अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है।
अनवर,महापौर एजाज ढेबर का भाई है। बताया जा रहा है जिस मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत मिली थी, वही गलत साबित हो गई है। ढेबर ने किडनी और गॉल ब्लेडर में स्टोन होने कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जमानत मांगा था । यह मेडिकल रिपोर्ट फर्जी साबित हुई ।अब राज्य सरकार अनवर ढेबर के खिलाफ फर्जी मेडिकल पेश करने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के बाद अब अनवर ढेबर के खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है। इस संबंध में बताया गया है कि इससे पहले ईओडब्ल्यू ,ईडी के आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट में भी ऐसा ही खुलासा हुआ था। यह आरोपी एक ही डॉक्टर की बनाई मेडिकल रिपोर्ट पेश कर जमानत का प्रयास करते रहे हैं। इस पर जांच एजेंसियों ने रिपोर्ट देने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ की थी। जिसमें डॉक्टरों ने स्वीकार किया था। वे बिना जांच पुराने रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट देते रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि अनवर को 8 जून को डीकेएस ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने यह रिपोर्ट दी थी। इस जांच के बाद डीकेएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के गैस्टोसर्जन को नौकरी से बर्खाश्त कर एफआईआर भी दर्ज की गई। शराब घोटाला मामला में अनवर के अलावा पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा समेत दर्जनभर से अधिक अफसर और कारोबारी जेल में हैं। 


अन्य पोस्ट