रायपुर
एनडीपीएस के चार आरोपियों को जेल
28-Nov-2024 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 नवंबर। आयुक्त रायपुर संभाग महादेव कावरे ने पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 10 के तहत 4 तस्करों को जेल भेजा है। कमिश्नर द्वारा इस एक्ट के तहत पहली बार यह कार्रवाई की गई है। इनमें उदय जैन, खमतराई , बाबू उर्फ देंगा सरदार माना कैम्प ( दोनों को 6-6 माह ), अजीत सिंह आमा नाका, बैशाखू उरला दोनों को 3-3 माह के लिए को जेल भेजा। 14 नवंबर 1985 को पारित कानून नशीले पदार्थों और मन:प्रभावी पदार्थों के भंडारण, उपभोग, परिवहन, खेती, कब्ज़ा, बिक्री, खरीद और विनिर्माण को नियंत्रित करता है। एनडीपीएस अधिनियम इन पदार्थों को परिभाषित करता है और उल्लंघन के लिए गंभीर दंड लगाता है। इसे 1988, 2001, 2014 और 2021 में चार बार संशोधित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे