रायपुर
व्याख्याता संघ को मान्यता
28-Nov-2024 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ प्रदेश का मान्यता प्राप्त संगठन बन गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 नवंबर को इस आशय का पत्र जारी किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ पंजीयन क्रमांक 4084 को 13 नवंबर को पत्र जारी कर मान्यता प्रदान किया है। संघ के प्रांतीय महामंत्री महामंत्री राजीव वर्मा सहित सुरेश अवस्थी,रवि शंकर सोनी, गोवर्धन झा,के के शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, मोती चंद्र राय, अभ्यल मिश्रा सहित अन्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन के प्रति आभार जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे