रायपुर

8 हजार 1 लाख से अधिक है-बैज
28-Nov-2024 7:52 PM
8 हजार 1 लाख से अधिक है-बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज  ने 11 माह में 8 हजार नौकरी देने के सरकार के दावे पर सीएम,वित्त मंत्री और सांसद को घेरा हैं।

गुरूवार सुबह पत्रकारों से चर्चा में बैज ने कहा कि भाजपा ने एक लाख नौकरी देने का वादा किया था। 8 हजार 1 लाख से अधिक हैं क्या? ओपी चौधरी से पूछना चाहिए। बैज ने कहा-भाजपा सत्ता में आने के लिए 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था। ये तो विधानसभा में भी घोषणा की थी कि 35 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे, क्या हुआ। चौधरी जवाब दें, जिन्होंने घोषणा की वो (बृजमोहन), और सीएम जवाब दें। बैज ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सरकार अभी तो मनपसंद विभाग (आबकारी विभाग की साइट का नाम)में ज्यादा नियुक्ति करने जा रही है ऐसा भी ज्ञापन आया है।


अन्य पोस्ट