रायपुर

झगड़ा करना इनकी संस्कृति- साय
28-Nov-2024 7:51 PM
 झगड़ा करना इनकी संस्कृति- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। बिलासपुर में बुधवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के सामने कांग्रेस नेताओं के झगड़े पर सीएम विष्णु देव साय ने चुटकी ली है। सीएम ने कहा कि झगड़ा करना इनकी संस्कृति है ।ये हार से बौखलाए हुए हैं। इससे पहले प्रदेश सचिव सुबोध हरितवाल के साथ विवाद करने वाले राजेश पांडे को जिला अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


अन्य पोस्ट