रायपुर

ड्रग तस्करी: बेटी को बचाने मांगे 1 लाख
28-Nov-2024 7:48 PM
ड्रग तस्करी: बेटी को बचाने मांगे 1 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। राजधानी रायपुर में निगम कर्मचारी ठगी का शिकार हो गया। पुणे में पढ़ाई कर रही बेटी को बचाने 25 हजार रूपए ठग को दे दिए। दरअसल मनीष कुमार भोई को कुछ दिन पहले एक अज्ञात नम्बर से फोन आया था। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को महाराष्ट्र सीआईडी का अफसर बताने लगा और कहा कि उनकी बेटी ड्रग बेचने के आरोप में अपनी तीन सहेलियों के साथ गिरफ्तार हो गई है। यदि बेटी को छुड़ाना चाहते हो, तो एक लाख रुपये देने होंगे। मनीष ने तुरंत उसके खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान ठग ने उन्हें उनकी बेटी की आवाज भी भेजी।

ठग ने मनीष कुमार पर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पैसे जल्द से जल्द ट्रांसफर नहीं किए गए, तो उनकी बेटी के खिलाफ मामला गंभीर हो जाएगा।

मनीष को शक होने पर सारी बात उन्होंने अपने बेटे से को बताया। तब उसके बेटे ने बहन से संपर्क किया।  बेटे ने तुरंत बहन से बात की, और मनीष कुमार को यह बताया कि बहन तो असलियत सामने आई और पता चला कि वे डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं।

घटना के बाद मनीष कुमार ने आजाद चौक थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि ठग ने उन्हें लगातार वाट्सएप कॉल के जरिए डराया और धमकाया था। उन्हें अपनी बेटी का भविष्य खराब होने का डर दिखाया गया। मनीष ने बताया कि वे अपनी बेटी को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे, इसीलिए वे आसानी से ठग के झांसे में आ गए।


अन्य पोस्ट