रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर। देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) दिल्ली से पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए अवसर आया है। सत्र 2024-25 के लिए एनईटी, (यूजीसी-सीएसआईआर) जेआरएफ, गेट के माध्यम से पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट द्भठ्ठह्वद्गद्ग.द्भठ्ठह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ‘जेएनयू ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ई-प्रॉस्पेक्टस देखें और ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले पात्रता मानदंड, सीटों की उपलब्धता और अन्य जानकारियों को चेक करें। आवेदनों बंद होने के बाद, उम्मीदवार 3 से 4 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद, उम्मीदवार को वाइवा वॉयस के लिए निमंत्रण 12 दिसंबर तक अस्थायी रूप से भेजा जाएगा, और वाइवा-वॉयस परीक्षा 16 से 12 दिसंबर तक और पहली सूची 30 दिसंबर तक प्रकाशित की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस-जो उम्मीदवार पीएच.डी कोर्सेज के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 325 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि इंजीनियरिंग के लिए 20,545 रुपये का भुगतान करना होगा।