रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर। अलग अलग इलाकों से चोर बाड़ी से धान,ट्रांसफॉर्मर से आयल और दो बाइक चोरी कर गए।
मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा के कुंरा गांव में लगे 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर को तोड़ फोडक़र उसमें भरा आयल चोरी कर लिया गया। इसकी कीमत 1.15लाख रूपए है। एक माह पहले हुई इस चोरी की रिपोर्ट विद्युत कर्मी उपेंद्र वैष्णव ने बुधवार शाम धरसींवा थाने में कराई।
उधर पुरानी बस्ती रायपुर आनंद अग्रवाल (38) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके कूरा दाउपारा नवापारा स्थित बाड़ी में रखा 45 कट्टा धान कीमत 44 हजार रूपए चोरी कर लिया।आनंद ने गणेश ध्रुव व 2अन्य पर नामजद रिपोर्ट कराई है। गोबरा नवापारा पुलिस ने धारा 331-3,305,3-5 का अपराध दर्ज किया है।
इधर भनपुरी शराब दुकान के पास से धनलक्ष्मी नगर खमतराई निवासी मुकेश शर्मा (39) की बाइक होंडा ड्रीम सीजी 04एलडब्लू 3556 पार हो गई। वह शाम को शराब लेने गया था । इसी तरह भनपुरी तिराहे से पिरदा बेरला निवासी दुष्यंत यादव की बाइक हीरो स्पेंलडर सीजी 25एल 9748 चोरी कर ली गई । खमतराई पुलिस ने 303-2 का केस दर्ज कर लिया है।