रायपुर
समय पर पूरा न करने पर ठेकेदारों को काली सूची में डालेंगे
26-Nov-2024 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 नवम्बर। रायपुर स्मार्ट सिटी के सीओओ उज्ज्वल पोरवाल ने प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स शास्त्री मार्केट, मटन मार्केट पुनर्विकास प्रोजेक्ट, महाराजबंध, नरेय्या तालाब एसटीपी ( सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) आदि का निरीक्षण इंजीनियरिंग टीम के साथ किया। प्रोजेक्ट इंजीनियर्स, पीएमसी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने इंजीनियरिंग टीम एवं सभी वर्क एजेंसियों को कार्यों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा। अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित ठेकेदारों का अनुबंध पेनल्टी के साथ निरस्त कर उन्हें काली सूची में डालने की कार्यवाही की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे